17 दिसंबर 2015 - 18:49
सऊदी अरब ने यमन पर हवाई हमले करके संघर्ष विराम का किया उल्लंघन।

यमन में क़बीलों ने इस देश पर आले सऊद शासन के अतिक्रमण से निपटने के लिए प्रतिरोध जारी रखने पर बल दिया है।

यमन में क़बीलों ने इस देश पर आले सऊद शासन के अतिक्रमण से निपटने के लिए प्रतिरोध जारी रखने पर बल दिया है।
यमन के अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार, गुरुवार को यमन के केन्द्र में स्थित मआरिब प्रांत में, यमन के अनेक क़बीलों के सरदारों की बैठक हुयी जिसमें इस देश पर आले सऊद शासन के अपराधों की भर्त्सना की गयी और सऊदी अरब के अतिक्रमण से निपटने में यमन के स्वयंसेवी बल और सेना की मदद करने का एलान किया गया। इस बैठक में भाग लेने वालों ने इसी प्रकार लड़ाई के सभी क्षेत्रों में भाग लेने की तत्परता दर्शायी और सऊदी अरब के अतिक्रमण का मुक़ाबला करने वाले स्वयंसेवी बल की आर्थिक व मानवीय सहायता पर बल दिया। उत्तरी यमन के उमरान प्रांत की अनेक हस्तियों व क़बायली सरदारों ने भी गुरुवार को एक बैठक की, जिसमें इस देश के स्वयंसेवी बल और सेना के प्रति अपने समर्थन का एलान किया।
इस बीच यमन में संघर्ष विराम के एलान के बावजूद, सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने गुरुवार को तइज़ प्रांत के विभिन्न इलाक़ों पर बमबारी की, जिसमें अनेक इमारतों और मूल सरंचनाओं को भारी नुक़सान पहुंचा। यमन के स्वयंसेवी बल और सेना ने सऊदी अरब के बढ़ते अतिक्रमण के अंजाम की ओर से आले सऊद शासन को चेतावनी दी है। सऊदी अरब ने ये हमले एेसी स्थिति में किए हैं जब यमन में एक सप्ताह के युद्ध विराम की घोषणा की गई है और यमनी पक्ष जेनेवा में शांति वार्ता कर रहे हैं।